नलिन विलोचन शर्मा - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

बहुत बार, बहुत बार आपको याद किया ।
बहुत बार आँखों की सड़क से गुज़रे आप ।
झील-सी आँखों के सूर्यदीप्त ऐनकों पर
सिगरेट का धुआँ
चिन्तन के उठ रहे बादल-सा बिम्बित था ।
लगा नहीं, आप सिर्फ़ याद थे ।

(30 नवम्बर 1964)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories