कितनी दमघोंट तपती ऊँचाइयाँ - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

कितनी दमघोंट तपती ऊँचाइयों
और असुर्या घाटियों के बाद
            यह समतल आया है !

यहाँ किन्हीं आँखों में
बोनी थी कुछ हँसी
किसी दर्पण में
आँकने थे कुछ बिम्ब

लेकिन फिर सभा करती हुई
                  नई उदासियाँ
फिर बतियाती हुई नई असफलताएँ
फिर बाट जोहती हुई नई यात्राएँ

(8 नवम्बर 1968)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories