कहाँ नहीं है रिक्तता - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

कहाँ नहीं है रिक्तता
मेरी दस उँगलियों के बीच
मेरी बन्द मुट्ठियों के भीतर?

कितना ही सघन सोचूँ
क्रम में सजा, आपूरित कर
कितना ही क्यों न करूँ
कितना ही क्यों न पाऊँ
छूट जाता है कुछ

गिनकर नापकर जाँचकर
कितना ही क्यों न भरूँ
घट जाता है कुछ

ख़ाली सिर्फ़ आसमान ही नहीं होता
हर जगह समाकर
पँजे फैलाकर
बैठी है रिक्तता

(जनवरी,1981)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories