यूं तो सदा असीमित ही इच्छाएं होती हैं - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

यूं तो सदा असीमित ही इच्छायें होती हैं ,
रोको मन को इसकी कुछ सीमायें होती हैं .
जन वंचित के वंचित ही रह जाते हैं ,
और तंत्र को मिली सभी सुविधायें होती हैं .
श्रेय भले ही मिले यग्य के कर्ता को ,
लेकिन जलने वाली तो समिधायें होती हैं .
मन का निश्चय जब भी बढ़ता है आगे ,
राह रोककर खड़ी कई दुविधायें होती हैं .
ले लेते जो सहज शपथ पद-निष्ठा की ,
बिकने को आतुर उनकी निष्ठायें होती हैं .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories