य़ूं हमेशा के जैसी वही धूप है - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

य़ूं हमेशा के जैसी वही धूप है ,
लग रही आजकल कुछ नयी धूप है .
झॆलकर शीत की सर्द तीखी चुभन ,
लग रही है बहुत डर गयी धूप है .
तट पे सागर के बेसुध है लेटी हुई ,
आजकल अनमनी , आलसी धूप है .
हम सरेआम जिससे लिपटकर मिले ,
ये वही गुनगुनी , मखमली धूप है .
इसका कोई भरोसा नहीं कीजिए ,
यार ये मतलबी , मौसमी धूप है .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories