कभी इनका हुआ हूं मैं, कभी उनका हुआ हूं मैं - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

कभी इनका हुआ हूं मैं कभी उनका हुआ हूं मैं ,
खुद अपना हो नहीं पाया मगर सबका हुआ हूं मैं .
तुम्हारी आंधियां मुझको करेंगी दर-ब-दर लेकिन ,
वो तोड़ेंगी मुझे कैसे महज तिनका हुआ हूं मैं .
तुम्हारे तन-बदन की सन्दली खुशबू से मुझको क्या ,
अभी मिट्टी की सोंधी गन्ध से महका हुआ हूं मैं .
मैं मंज़िल तक पहुंच जाऊंगा ये उम्मीद है मुझको ,
न तो ठहरा हुआ हूं मैं न ही भटका हुआ हूं मैं .
मेरी हस्ती बहुत छोटी मेरा रुतबा नहीं कुछ भी ,
डूबते के लिए लेकिन सदा तिनका हुआ हूं मैं .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories