प्रजातन्त्र था जलसा-घर - दिनेश शुक्ल

दिनेश शुक्लदिनेश शुक्ल

2 min read · 12.4K reads

प्रजातन्त्र था जलसा-घर
संसद थी इसका मछली-घर

पढ़े व्याकरण रोटी का
ये भूखे हर उत्सव पर

कम्प्यूटर में फीड हुए
सपने, मौसम, डर, ईश्वर

वही जाल, दाने, पंछी
वही गुलेलों के पत्थर

न बोलो, न बैठा कागा
महीनों हुए मुंडेरों पर

घायल-लहूलुहान मिले
हर कविता में कुछ अक्षर

बड़े शौक से फिर पहने
पृथ्वी ने दुख के जेवर।
दिनेश शुक्ल
About the poet

दिनेश शुक्ल

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like