रोज़ की बात - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

आपने पढ़ा ही होगा कि
सारे देश में शान्ति है,
कहीं कोई कष्ट नहीं
न ही कोई भ्रान्ति है.
बड़ी बड़ी आंधियां
बड़ी से बड़ी बाढ़ें
बस चन्द आदमियों को
चपेटती हैं.
दंगे होते हैं,
गोलियाँ चलती हैं,
गाड़ियाँ उलटती हैं,
और कोई मरता नहीं,

बस बस्तियां उजड़ती जाती हैं.
और फुटपाथों पर भीड़
बढ़ती जाती है.
और ये अखबार-
ये अखबार बनते जाते हैं,
फुटपाथों पर बिछावन.

(प्रकाशित, लोक-बोध, कलकत्ता, दिसंबर १९८२)
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like