आत्म बोध - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

5 min read · 12.4K reads

बजबजाती नालियों की
सड़ती गन्दगी
तपती दुपहरिया में दहकती सड़कें
कंपाती सर्दियों में बर्फ जैसी राहें
वर्षा के आने पर घुटनों तक कीचड़
उबड़ खाबड़ सडकें
सडकों पर गड्ढे
आते जाते वाहनों के
चालकों की गालियाँ
फटी बनियान
नाम के लिये धोती
सत्तु खा, पानी पी
दौड़ता रहा हूँ, दौड़ता रहूँगा.

सर घूम रहा है
पैरों की नसें
अंगारों सी दहक उठी हैं
सीने पर जैसे कोई हथौड़े
पटकता है
आँखों में गर्म सलाईयाँ
चुभोता है,
पांव डगमताते हैं
पीछे के गठ्ठर से
आती है आवाज
अरे जल्दी कर न
जैसे मारा हो घोड़े को
चाबुक,
फिर दौड पड़ता हूँ.

अब तो लगता है कि
कुछ दिनों में मैं
घोड़ा बन जाऊंगा
घास खाऊंगा
और हिनहिनाउंगा.

(प्रकाशित - फरवरी १९७९, विश्वमित्र कलकत्ता)
कविता को समझने के लिए यह जानना आवश्यक है कि कलकत्ता में साइकिल रिक्शा नहीं होता था- चालक पैदल खींच कर चलाता था. कुछेक इलाकों में बैन के बावजूद अभी तक चलते हैं.
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like