फिर कदम्ब फूले ! - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

2 min read · 12.4K reads

फिर कदम्ब फूले
गुच्छे-गुच्छे मन में झूले

पिया कहाँ?
हिया कहाँ?
पूछे तुलसी चौरा,
बाती बिन दिया कहाँ?

हम सब कुछ भूले
फिर कदम्ब फूले

एक राग,
एक आग
सुलगाई है भीतर,
रातों भर जाग-जाग

हम लंगड़े-लूले
फिर कदम्ब फूले

वत्सल-सी,
थिरजल-सी
एक सुधि बिछी भीतर,
हरी दूब मखमल-सी

कोई तो छूले
फिर कदम्ब फूले ।
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like