हम देहरी-दरवाज़े ! - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

राजपाट छोड़कर गए
राजे-महाराजे
हम उनके कर्ज पर टिके
देहरी-दरवाजे

चौपड़ ना बिछी पलंग पर
मेज़ पर बिछी
पैरों पर चाँदनी बिछी
सेज पर बिछी

गुहराते रोज़ ही रहे
धर्म के तकाजे

अपने-अपने हैं कानून
मुक्त है प्रजा
सड़ी-गली लाठी को है
भैंस ही सज़ा

न्यायालय : सूनी कुर्सी
क्या चढ़ी बिराजे !

चमकदार आँखें निरखें
गूलर का फूल
जो नही खिला अभी-कभी
किसी वन-बबूल

अंतरिक्ष में कहीं हुआ
तारों में छाजे
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय