कबीर-रहीम और बदलाव-1 - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

खरी खोटी कौन कहे कबीर!
अब तो भला-बुरा कोई कुछ भी नहीं कहता
इतने शालीन हो गए हैं लोग
हज़ारों मील चलकर आई चिट्ठियाँ
चिट्ठियाँ नहीं लगतीं
इतने औपचारिक हो गए हैं लोग!
जल-भुनकर भी मुस्कुराते हैं
इतने व्यावहारिक हो गए हैं लोग !!
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like