इस विज्ञापन जगत में तुम कहाँ हो मनुष्य - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

6 min read · 12.4K reads

इस विज्ञापन जगत में तुम कहाँ हो मनुष्य
कहाँ है अभाव में थरथराती हुई तुम्हारी गृहस्थी
जीवन से जूझते हुए कलेजे से निकलने वाली आहें
कहाँ हैं रक्तपान करने वाली व्यवस्था का चेहरा

अगर है तो केवल है सिक्कों की खनखनाहट
अघाई हुई श्रेणी की ऐय्याशियों की सजावट
झूठी घोषणाओं को ढकने के लिए अमूर्त चित्राँकन
कोढिय़ों और भिखारियों की पृष्ठभूमि में पर्यावरण का रेखाँकन
एल० सी० डी० स्क्रीन पर झिलमिलाती हुई वस्तुएँ
किस्त में कारें, किस्त में फ्लैट, किस्त में
उपलब्ध हैं समस्त महँगे सपने
सौदागर बन गए हैं बहेलिए
क़दम-क़दम पर बिछाए गए हैं जाल
चाहे तो इसे हादसा कहो या कहो ख़ुदक़ुशी
तुम्हारी अहमियत कुछ भी नहीं मरोगे तो मुक्ति मिले या न मिले
आँकड़े में शामिल ज़रूर हो जाओगे

इस विज्ञापन जगत में तुम कहाँ हो मनुष्य
हिंसक पशुओं को देख रहा हूँ गुर्राते हुए, रेंगते हुए
गिड़गिड़ाते हुए यह कैसी क्षुधा है जिसकी भट्ठी में
समाती जा रही है जीवन और प्रकृति की समस्त सहज भावनाएँ
नष्ट होती जा रही है सहजता-सम्वेदना
पसरता जा रहा है अपरिचय का ठंडापन

इस विज्ञापन जगत में तुम कहाँ हो मनुष्य ।
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like