एक प्राचीन नदी - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

एक प्राचीन नदी इस कदर तटस्थ कैसे हो सकती है ?

कुछ बोले बग़ैर विरोध जतलाए बग़ैर
चुपचाप कैसे बहती रह सकती है
कैसे सुन सकती है किनारे के लोगों का हाहाकार

जबकि लोग दु:ख से कातर होकर उसी को पुकारते हैं
उसी से बाँटना चाहते हैं उदासी
अभाव की पीड़ा अन्याय का दंश
नींद के बग़ैर काटी गई रातों का अन्धेरा

जबकि लोग चाहते हैं थोड़ी-सी तसल्ली
थोड़ा-सा अपनापन, यातनाओं से मुक्ति
भूख और प्यास का समाधान जीवन का गान
सुरक्षा का वायदा, मर्यादा का जीवन

जबकि लोग प्राचीन नदी को पूर्वज की तरह
अपना मानते हैं, देवता की तरह पवित्र मानते हैं
अपने स्वप्नों और आकांक्षाओं का सहचर मानते हैं
अपने दिन और रात, धरती और सूरज की तरह शाश्वत मानते हैं

एक प्राचीन नदी इस कदर तटस्थ कैसे हो सकती है ?
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like