समय - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

समय निकल जाता है झटपट,
समय कभी नहीं रुकता है ।
थक जाते हैं जीव जगत के,
समय कभी नहीं थकता है ।

समय की इज़्ज़त करना सीखें,
समय बड़ा बलवान है ।
जो समझेगा समय की कीमत,
जग में उसकी शान है ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like