मच्छरों की शामत - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

गाँव-शहर और गली-गली में
मच्छरों की भरमार है,
मच्छर क्यों नहीं होंगे यहाँ पर
कचरा बेशुमार है ।

घर-घर फैला है मलेरिया
किसकी ज़िम्मेदारी है,
कोई भी लग जाए रोग
होती बड़ी बीमारी है ।

गली-गली और गाँव-शहर में
रखेंगे हम रोज सफ़ाई,
कूड़ेदान में डालें कचरा
मच्छरों की फिर शामत आई ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like