झगड़ा - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

आपस में झगड़ते हुए
बच्चों पर
मुझे एक दिन बड़ा गुस्सा आया
फिर गुस्से ही गुस्से में
उन्हें धमकाया
कि प्रेम से क्यों नहीं रहते
किस बात पर झगड़ रहें हैं
एक हम ही हैं
जो तुम्हारा झगड़ा झेल रहे हैं !
तभी हमारा बेटा दीपू बोला-
पापा, आप काहे को
चिंता कर रहे हैं
हम तो सारे जने मिलकर
सांसद सांसद खेल रहे हैं।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like