गाँधी-शास्त्री - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

गाँधी-शास्त्री सबके प्यारे
हम सबके हैं राज दुलारे ।
हम सब सीखें इनसे जीना,
ये हैं सबकी आँख के तारे ।

संकट में ना ये घबराएँ
सत्य अहिंसा हमें सिखाएँ
चलें सभी हम इनके पद पर,
जीवन के हों वारे-न्यारे....
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like