बच्चे मन के सच्चे - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

खट खट खट खट कटती लकड़ी
आठ पैर की होती मकड़ी
थप थप थप थप देती थपकी
घोड़ा खड़ा खड़ा ले झपकी
चट पट चट पट चने चबाए
बकरी में में कर मिमियाए
टर टर टर टर मेंढक करता
चूहा बिल्ली से है डरता
खट खट खट खट बजते बूट
बिन जूतों के फिरते ऊँट
खड़ खड़ खड़ खड़ होता शोर
बादल देख के नाचा मोर
छट पट छट पट बरखा आए
कागज की सब नाव चलाए
दड़ बड़ दड़ बड़ भागे बच्चे
मन से निर्मल होते सच्चे
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like