जादा-ए-फ़न में बड़े सख़्त मक़ाम आते हैं - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

4 min read · 12.4K reads

जादा-ए-फ़न में बड़े सख़्त मक़ाम आते हैं
मर के रह जाता है फ़नकार अमर होने तक

कितने ग़ालिब थे जो पैदा हुए और मर भी गए
क़द्र-दानों को तख़ल्लुस की ख़बर होने तक

कितने इक़बाल रह-ए-फ़िक्र में उट्ठे लेकिन
रास्ता भूल गए ख़त्म-ए-सफ़र होने तक

कितने शब्बीर-हसन-ख़ाँ न बने जोश कभी
मर गए कितने सिकंदर भी जिगर होने तक

फ़ैज़ का रंग भी अशआर में आ सकता था
उँगलियाँ साथ तो दें ख़ून में तर होने तक

चन्द ज़र्रों ही को मिलती है ज़िया-ए-ख़ुर्शीद
चन्द तारे ही चमकते हैं सहर होने तक

दिल-ए-शाइर पे कुछ ऐसी ही गुज़रती है फ़िगार
जो किसी क़तरे पे गुज़रे है गुहर होने तक
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like