त्रिलोचन: धरती का हरसिंगार - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

9 min read · 12.4K reads

भले त्रिलोचन कवियों का सिरमौर नहीं
मगर त्रिलोचन जैसा कोई और नहीं
संस्कार अंकुरित हुआ जब मिट्टी में
हरसिंगार खिल गया चिरानेपट्टी में।

जहाँ गाँव की माटी से कविता फूटे
परंपरा, परिपाटी से कविता फूटे
बात-बात में जिसकी कविता होती है
मीठी भाषा अद्भुत भाव पिरोती है।

पढ़ो त्रिलोचन को तो ऐसा लगता है
कड़ी धूप में कोई झरना झरता है
कविता का आस्वाद नया हो उठता है
मंद-मंद जैसे अलगोजा बजता है।

जो-जो लिखा त्रिलोचन ने वो याद करो
आम आदमी की अब पहले बात करो
महल छोड़कर कविता कुटियों में पहुँची
राजमार्ग से चलकर गलियों में पहुँची।

कविता ठाट नहीं है अब सामन्तों का
केवल वो यशगान नहीं श्रीमन्तों का
कविता सीमाओं के बन्धन तोड़ चुकी
घिसी-पिटी वो लीक पुरानी छोड़ चुकी।

खेतों की हरियाली में अब कविता हो
मजदूरों की थाली में अब कविता हो
टूटी-फूटी भाषा भी अब कविता हो
छोटी-मोटी आशा भी अब कविता हो।

नगई महरा मिल जाये तो कविता हो
भेारई केवट मुस्काये तो कविता हो
गॉवों की चौपाल लगे तो कवि‍ता हो
हरचरना का हाल मिले तो कविता हो।

घनी बदरिया छाई हो तो कविता हो
पुरवा ठंडक लाई हो तो कविता हो
शाम ढले पंछी लौटें तो कविता हो
मिल जुल कर सुख-दुख बाँटें तो कविता हो।

जहाँ ओज है वहाँ त्रिलोचन को देखो
नया जोश है वहाँ त्रिलोचन को देखेा
जहाँ शब्द है वहाँ त्रिलोचन को देखो
नया छंद है वहाँ त्रिलोचन को देखों।

है प्रणाम मेरा उस कवि तेजस्वी को
सौ-सौ धन्यवाद है अटल तपस्वी को
कहाँ महामानव वो, कहाँ अकिंचन मैं
श्रद्धा के दो सुमन कर रहा अर्पन मैं।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय