रंगत बिगड़ गयी हो तो तस्वीर क्या करे - डी.एम.मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

रंगत बिगड़ गयी हो तो तस्वीर क्या करे,
तक़दीर साथ दे न तो तदबीर क्या करे।

किसका गुनाह माफ़ हो, किसका हो सर क़लम,
मर्ज़ी है बादशाह की शमशीर क्या करे।

दो गज़ ज़मीन का भी ठिकाना नहीं है कल,
इतने बड़े जहाँ की वो जागीर क्या करे।

वह जानता है सब यहीं रह जायेगा इक दिन,
दौलत बटोर कर के वह फ़कीर क्या करे।

पहले से हो पता तो लोग जाँय भी सँभल,
राँझे से प्यार हो गया तो हीर क्या करे।

मुमकिन नहीं ऐ दोस्त कि हर शै गुलाम हो,
बहती हुई हवा है वो जंजीर क्या करे।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथ