मुहब्बत टूट कर करता हूँ, पर अंधा नहीं बनता - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

मुहब्बत टूट कर करता हूँ, पर अंधा नहीं बनता
ख़ुदा से भी मैं अपने प्यार एकतरफ़ा नही करता।

चलो अच्छा हुआ जो झूठ पर से उठ गया परदा
वो मेरा हो नही सकता , मै उसका हो नहीं सकता।

हज़ारों साल की सब दुश्मनी मैं भूल जाता हूँ
गले लगता हूँ तो दिल में कोई दूरी नहीं रखता।

भले सैयाद है फिर भी कही उसके भी दिल होगा
उसे भी कील चुभती है किसी का पंख जब कटता।

मेरे क़ातिल तलक मेरा कोई पैग़ाम पहुँचा दे
लहू आँखों से जब टपके तो फिर आँसू नहीं बहता।

दिखे नन्हीं -सी चिनगारी घरों में आग लग जाती
तुम्हें मालूम होगा क्यों चिराग़ों से धुआँ उठता ।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like