मेरा ज़मीर मेरा सब कुछ है - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads

मेरा ज़मीर, मेरा सब कुछ है
ये हकीकत है खुदा सब कुछ है

सब्र का फल बड़ा मीठा होता
मेरा नुकसान -नफ़ा सब कुछ है

मेरी जो भूख - प्यास हर लेती
वो मेरी रामकथा सब कुछ है

चलो दरिया में लगायें गोते
यही दो पल का मज़ा सब कुछ है

कभी होगा हिसाब कर्मो का
बही खाते में जमा सब कुछ है

इस भरोसे पे आज भी क़ायम
हम ग़रीबों की अना सब कुछ है

मैं किसी भी मुक़ाम पर पहुंचूं
मेरी अम्मा की दुआ सब कुछ है
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली