कन्ता न जाओ शहर - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

कन्ता न जाओ शहर
गाँव की मजूरी भली।

धान की रोपाई का
और फिर कटाई का
मौसम जब आयेगा
कौन सहारा देगा
किसके बलबूते पर बोझ
उठायेंगे हम

मेड़ से जो फिसलेंगे
और फिर न सँभलेंगे
कौन बाँह थामेगा

कजरी के दिन होंगे
झूलों की ऋतु होगी
किसके सँग पेंग बढ़ायेंगे हम

आधी -टूका खाकर जी लेंगे
लेकिन आषाढ़ की न दूरी भली।

कोल्हू हाँकेगे
रस चूसेंगे
गन्ने का
जाड़ा कट जायेगा
कपड़ा भी कम होगा
तो भी सब चल जायेगा
गेहूँ के पकते ही
डेहरी के भरते ही
दुख सारा कट जायेगा
बिटिया के भाग जगेंगे
पीले हाथ करेगे
अब की साल में
ऊँचे महलों के पावदानों पर सोने से
अपने घर की खटिया टूटी भली।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य