जूते मजबूत कर लो - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

6 min read · 12.4K reads

पहले अपने जूते मजबूत कर लो
फिर सड़क पर आना
इन सड़कों पर
जिन्दगी की गाड़ी
बेतरतीब बोझों से लदीफँदी
कौन घेाड़ा खींच सकता है
बिना एड़ी में नाल ठुकवाये

इंजीनियरों और ठेकेदारों को छोड़िये
अब तो बेलदार भी
अपनी जानकारी में
सड़कों के साथ न्याय नहीं करता
इन सड़कों के कूबड़ तो देखिये
कौन माई का लाल
नंगे पाँव इन पर
चल सकता है

पगडंडियों पर धूल उड़ती थी
वह ठीक थी
पर, इन राजमार्गों की आँखों से
बहते गर्म अलकतरे पर
नंगे पैर ऐसे पड़ते हैं
जैसे गर्म तवे पर
पानी की बूँदें

पगडंडियों तब भी ठीक थीं
गिरने पर फूटने - फाटने
का भय नहीं था
पर, ये झाँवे और खड़ंजे की सड़कें
पैरों के तलवे
लहूलुहान कर देती हैं

मेरे दोस्त
अब वह ज़माना भूल जाओ
जब हमारे-तुम्हारे दादा -परदादा
अपनी ससुराल जाते हुए
पनही लाठी में टाँग कर ले जाते थे
गाँव की चौहद्दी में पहुँचते थे
तब कहीं पहनते थे पनही
उस समय पनही
दिखावटी होती थी
पर, आज के युग में
छोटा -सा - छोटा काम भी बनाने के लिए
हाथ में जूता लेना पड़ता है
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी