झोंपड़ी में हों या हवेली में - डी. एम. मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

2 min read · 12.4K reads

झोंपड़ी में हों या हवेली में
सभी उलझे किसी पहेली में।

है कोई पढ़ के जो बता देता
क्या लिखा है मेरी हथेली में।

भूखे बच्चों को कैसे बहलाऊँ
चार दाने तो हों पतेली में।

ख़ुद को मुखिया वो गाँव का कहता
जहर देता है गुड़ की भेली में।

जि‍दगी की क़िताब पढ़ न सका
चुक गयी उम्र ही अठखेली में।

उसकी ख़ुशबू कहाँ तलाश करूँ
वो न बेला न वो चमेली में।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय