सापेक्ष्य-संवेदन

धूमिलधूमिल

1 min read · 12.4K reads

बम फटने का

दुख तो होता है पर

उतना ज़्यादा नहीं, चाय के

ठंडे होने का दुख जितना

कहीं देखकर बलात्कार की कोई घटना

उतनी देर तड़पती रहतीं नहीं धमनियाँ

जितनी उस क्षण—

जब दो परिचित-सी आकृतियाँ

नीची आँखें किए, परस्पर

बिना कहे कुछ

पास-पास से गुज़र गई हों।

दुःख होता है अगर किसी की

मिली नौकरी छूट गई हो

लेकिन उतना नहीं

कि जितना—

बार-बार सुनने पर भी फटकार

आदमी, लौट काम पर

फिर आया हो—

कॉलर फटी क़मीज़ पहनकर

वह दुःख सभी सहन कर

लेते हैं जो अर्थी के उठने पर

उग आता है,

लेकिन यह असह्य संवेदन

मन को तोड़-तोड़ जाता है—

यात्राओं की अंतिम गाड़ी

एक छोर पर रुकी हुई हो

पंगुल बच्चों की कतार जब

सड़क पार करने की आतुर मुद्राओं में

बैसाखी पर झुकी हुई हो।

धूमिल
About the poet

धूमिल

‘अकविता’ आंदोलन के समय उभरे हिंदी के चर्चित कवि। मरणोपरांत साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। उपनाम : 'धूमिल' मूल नाम : सुदामा पांडेय धूमिल जन्म : 09/11/1936 | वाराणसी, उत्तर प्रदेश निधन : 10/02/1975 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश साठोत्तरी कविता में ‘धूमिल’ का उदय…

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी