वह तुम्हारी कविता का
एक शब्द सूँघता है
और नाक की सीध में
तिजोरियों की ओर दौड़ता चला
जाता है।
और लो, उस गुर्राहट ने
सारे चेहरे खरोंच दिए,
एक टाँग उठाई
और मूत दिया
यह कुकुरमुत्ता है
गाँव में
बच्चे इसे छाता कहते हैं।
वह तुम्हारी कविता का
एक शब्द सूँघता है
और नाक की सीध में
तिजोरियों की ओर दौड़ता चला
जाता है।
और लो, उस गुर्राहट ने
सारे चेहरे खरोंच दिए,
एक टाँग उठाई
और मूत दिया
यह कुकुरमुत्ता है
गाँव में
बच्चे इसे छाता कहते हैं।

‘अकविता’ आंदोलन के समय उभरे हिंदी के चर्चित कवि। मरणोपरांत साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। उपनाम : 'धूमिल' मूल नाम : सुदामा पांडेय धूमिल जन्म : 09/11/1936 | वाराणसी, उत्तर प्रदेश निधन : 10/02/1975 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश साठोत्तरी कविता में ‘धूमिल’ का उदय…
View profile & all 24 Poems / Stories