प्रार्थना

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

प्रभु

दो पक्ष स्पष्ट करो

सविनय अवज्ञा दो

साहस की प्रज्ञा दो

दो प्रतापी दो

एक पुण्यात्मा

एक पापी दो

दोनों को वर दो

सिद्धि दो

स्वर दो

वंश बढ़े दोनों का

दोनों का घर हो

अपनी संतानों में दोनों की ममता हो

दोनों का राजपाट

दोनों की जनता हो

मंत्र-जाप दोनों का

पुण्य-पाप दोनों का

फूलने दो

फलने दो

मृत्य सुनिश्चित है दोनों की

दोनों के जीवन को गलने दो

दोनों से प्रेरित हों सबके मन

दोनों से संचालित जीवन को ढलने दो

द्वंद्वों को चलने दो

दोनों के मन में यह हो

दुनिया को रहने दो

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like