प्रभु तुम द्वंद्व समास

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

कोई कब तक

नदी किनारे

बैठा रहे उदास

प्रभु तुम द्वंद्व समास

धरती सबकी माँ है

अन्यायी भी बो देते हैं

अन्न नियम से

बड़े प्रेम से उग आता है

रोज़-रोज़ ये थोड़ा-थोड़ा

मेरे भीतर क्या मरता है?

सारा सत्य लुटाकर कोई

अपना घर केसे भरता है!

मरी हुई मछली की पीड़ा

वहीं छोड़कर सागर तट पर

सब मछुआरे रोज़ चले जाते हैं

कविता मेरी करनी है

मेरी नैया भी तो पार उतरनी है

दे न पाया आज तक मैं

दुःख की उपमा

मुझे करना क्षमा

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like