एक पल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

1 min read · 12.4K reads

निरवधि काल बहता जा रहा है

आगत-अनागत ओर अतीतों को

जोड़ता जो पल

हमने खो दिया है

एक पल के टूट जाने से

बन गई कितनी बड़ी खाई

दो पाट इतनी दूर

कुछ पिसता नहीं

घिसता नहीं

सब भरभरा कर गिर रहा है

नहीं दबता मृत्यु का वह पाठ

ज़िंदगी के पाट से

ऐसा मृत्यु का अपमान पहले कहाँ देखा!

जन्म से डर लग रहा है

समय के बीच में गड्ढा

धरती के बराबर

एक पल

वह गोल गहरा

वही उसको पूरती रहती

हमारी ज़िंदगी को घूरती रहती

एक पल में

वही उसको भर सकेगी

ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like