महफ़िल में आज उनकी - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

महफ़िल में आज उनकी,
कुछ यूँ अंजाम होना है !
जैसे कत्ल मेरा सर-ए-आम होना है!

महफ़िल-ए-रौनक में बस
परवाने को बदनाम होना है !

महफ़िल में आज उनकी...!

क़त्ल और कातिल दोनों में
मेरा ही एक नाम होना है !
महफ़िल में आज उनकी...!

अदाएं ही कुछ ऐसी हैं, यार की,
यही हश्र-ए- अंजाम होना है !
महफ़िल में आज उनकी...!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories