दामन छुड़ा के चल दिए - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

उम्र भर का गम उठाने की बात करते थे वो कभी ,
दौर-ए-गम शुरू हुआ नही , दामन छुड़ा के चल दिए !


अक्सर मेरे काँधे पे होता था उनका सर और,
जब जरूरत हुयी उनकी , बातें बना के चल दिए !


कभी मेरा तो कभी गैरों का शिकवा करते वो ,
मेरे हाल की कौन सुने , अपने सुना के चल दिए !
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories