अंतर्विरोध (2) - धर्मेन्द्र चतुर्वेदी

धर्मेन्द्र चतुर्वेदीधर्मेन्द्र चतुर्वेदी24 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads


साहसी बनना/ बन के रह गया था
दुनिया का सबसे बड़ा षड़यंत्र;

बेहतर था
बतियाना साहसिक कारनामे,
सोचना - विचारना,
और उपदेश देकर बन जाना बुद्धिजीवी ;
परन्तु जैसे ही आपने चाहा साहसी बनना
वैसे ही नकार दिया गया
दुस्साहसी कहकर |
धर्मेन्द्र चतुर्वेदी
About the poet

धर्मेन्द्र चतुर्वेदी

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like