इस तरह - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

अब इसको इस तरह से करते हैं जिसे उस तरह से करते आए थे ।
इस तरह से करने का मतलब होगा कि बिल्कुल नए तरह से करना ।
बिल्कुल नए तरह से करने का मायने होगा कि बिल्कुल पुराने तरीके से नहीं करना ।
लेकिन बिल्कुल नए तरीके से बिल्कुल पुराने तरीके को भुला पाना आसान नहीं
होगा। अब देखो- बिल्कुल नए तरीके में बिल्कुल पुराने तरीके के दो शब्द हैं ।
तो जो बिल्कुल नया है वह बिल्कुल नया नहीं हो पाता। मतलब कि बहुत नई
भाषा में मैं, तुम, हम, हमारा, तुम्हारा वगैरह कहाँ बदलते हैं ।
बहुत नई भाषा में बहुत पुरानी चीज़ें बनी रहती हैं। इसलिए बहुत नए मनुष्य
में बहुत पुराने मनुष्य का बहुत कुछ होगा ।
मसलन रक्त का बहना और नंगे होकर नहाना ।
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories