कैदी - देवी नांगरानी

देवी नांगरानीदेवी नांगरानी11 Sept 1941

3 min read · 12.4K reads

सलाखों के उस ओर तुम
और
इस ओर मैं
‘मिलने का समय हो गया है’
सुनकर आवाज
आंखों से एक दूसरे को
मौन अलविदा कहकर मुड़े
पैर विपरीत दिशाओं में बढ़े
पर मन से
हम एक दूसरे की नजरों से
ओझल नहीं हुए....
मेरी याद में अब भी आबाद है
उस छुहाव की खुशबू
जब तुमने सलाखों को थामे
मेरे हाथों को छूकर
सहलाया था अपने हाथों से!
वह महक आज भी मुझे
याद दिलाती है तुम्हारी
और
मैं अपनी उंगलियों को चूम लेती हूँ!
दोनों क़ैदी-
तुम कैदी उन सलाखों के
मैं क़ैदी तुम्हारे प्यार की!
देवी नांगरानी
About the poet

देवी नांगरानी

View profile & all 57 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like