हप्प मिठाई - देवेंद्रकुमार

देवेंद्रकुमारदेवेंद्रकुमार10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

अरे!
अभी रखी थी
यहाँ मिठाई,
गई मिठाई!
सच-सच बोलो
किसने खाई,
वरना होगी
बहुत पिटाई।
रामू चुप है
चुप है हीरा,
नहीं बोलती
कुछ भी मीरा।
गप्प मिठाई,
हप्प मिठाई!
जो करना है
कर लो भाई,
क्या बोलेगी
हजम मिठाई!
ऐसे मुँह में
गई मिठाई!
अब तो लाओ
और मिठाई।
देवेंद्रकुमार
About the poet

देवेंद्रकुमार

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like