ओढ़ रजाई - देवेंद्र कुमार देव

देवेंद्र कुमार देवदेवेंद्र कुमार देव6 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

चिक्कड़-बम भई चिक्कड़-बम,
मौसम ठंडा, चाय गरम!
चिक्कड़-बम भई, चिक्कड़-बम!

ठिठुरन झेली चंदा ने
ओढ़ रजाई सोए हम,
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

सूरज काँपे थर-थर-थर,
हवा गा रही रम पम पम,
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

कौन भला निकले बाहर
कोहरा ठोंक रहा है खम
चिक्कड़-बम भई चिक्कड़ बम!

-साभार: नंदन जनवरी 1997, 18
देवेंद्र कुमार देव
About the poet

देवेंद्र कुमार देव

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like