सुनहले पेड़ - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

ये सुनहले पेड़
दिन के
धूप कोठी की हवाएँ बोलती हैं
बात गिन के।

सामने बहती नदी है
कौन तिथि कैसी सदी है
टूटते हर छाँव
तिनके।

नींद में आवाज़ देना
पत्तियों में साँस लेना
जानता हूँ राज
इनके।

फूल थे मुरझा रहे हैं
भीड़ होते जा रहे हैं
चुटकुले भाई-बहिन के।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories