धुँधलका - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

शाम हुई चेहरा दहका
क्या कोई टमाटर पका !

धूप के चुनौटे घर में
खिड़की, दरवाज़े जन्में
चौके का माथा ठनका ।

कुछ इकरंगे, कुछ धागे
कटे खँसी का सिर आगे
मण्डप में मचा तहलका ।

घर को खरगोश मुड़ रहे
पेड़ों के होश उड़ रहे
घुँघरू-सा बजा धुँधलका ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories