चांदी के तार - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

कहाँ गए वे दिन रोबीले !
रात उदासी के जंगल में
ये चांदी के तार कँटीले ।

रेजा-रेजा, गाहे-गाहे
पीठ-पीछे चुगली खाते
घर-आंगन, रस्ते-चौराहे
तुम कब के थे चांद हठीले ।

वही सुबह है, वही शाम है
फिर भी कैसी ताम-झाम है
पेड़ों के रहते पतझर में
पत्तों का जीना हराम है
मौसम के अनुदार कबीले ।

बाहर-भीतर की तन्हाई
अलसी की नीली आँखों में
देखी सागर की गहराई
हुए हाथ सरसों के पीले ।

देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories