नई सुबह - देवप्रकाश गुप्त

देवप्रकाश गुप्तदेवप्रकाश गुप्त

2 min read · 12.4K reads

फूलों से तुम हँसी माँग लो, सागर से गहराई,
नए साल की नई सुबह तुमको दुलारने आई।

फुदक-फुदक कर चिड़िया बोलीं,
सुन, झूमी बच्चों की टोली,
सपने में भी कभी किसी की करना नहीं बुराई!

लहरों से बढ़ जाना सीखो,
आँधी से टकराना सीखो,
झुको फलों से लदी डाल-सा, मेरे नन्हें भाई!

कल पर कोई काम न टालो,
हँकर सारे बोझ उठा लो,
बढ़ने वालों की दुनिया में होती सदा बड़ाई!
देवप्रकाश गुप्त
About the poet

देवप्रकाश गुप्त

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like