अँखियाँ हमारी दई मारी सुधि बुधि हारी - दास

दासदास

2 min read · 12.4K reads

अँखियाँ हमारी दईमारी सुधि बुधि हारी,
              मोहूँ तें जु न्यारी दास रहै सब काल में
कौन गहै ज्ञाने,काहि सौंपत सयाने,कौन
              लोक ओक जानै,ये नहीं हैं निज हाल में
प्रेम पगि रहीं, महामोह में उमगि रहीं,
              ठीक ठगि रहीं,लगि रहीं बनमाल में
लाज को अंचै कै,कुलधरम पचै कै वृथा,
              बंधन संचै कै भई मगन गोपाल में

More from दास

  1. बादि छवो रस व्यँजन खाइबो बादि नवो रस मिश्रित गाइबो - दास

    बादि छवो रस व्यँजन खाइबो बादि नवो रस मिश्रित गाइबो ।बादि जराय प्रजँक बिछाय प्रसून धने परि पाइ लुटाइबो ।

    12.4K reads
  2. लेहु जु लाई हौँ गेह तिहारे परे जेहि नेह सँदेस खरे मैँ - दास

    लेहु जु लाई हौँ गेह तिहारे परे जेहि नेह सँदेस खरे मैँ ।भेटौ भुजा भरि मेटौ बिथान समेटौजू तौ सब साध भरे मैँ ।

    12.4K reads
  3. जोहे जाहि चाँदनी की लागति भली न छवि - दास

    जोहे जाहि चाँदनी की लागति भली न छवि ,चँपक गुलाब सोन जुही जोति वारी है ।

    12.4K reads
  4. धूरि चढ़ै नभ पौन प्रसँग तें कीच भई जल संगति पाई - दास

    धूरि चढ़ै नभ पौन प्रसँग तें कीच भई जल संगति पाई ।फूल मिलैँ नृप पै पहुँचैं कृमि काठन सँग अनेक बिथाई ।

    12.4K reads
  5. झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे - दास

    झाँझरियाँ झनकैगीँ खरी खनकैगीँ चुरी तन को तन तोरे ।दासजू जागती पास अली परिहास करैँगी सबै उठि भोरे ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like