मेरा मेरा छोड़ गँवारा - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

मेरा मेरा छोड़ गँवारा,
सिरपर तेरे सिरजनहारा।

अपने जीव बिचारत नाहीं,
क्या ले गइला बंस तुम्हारा॥टेक॥

तब मेरा कत करता नाहीं, आवत है हंकारा।
काल-चक्रसूँ खरी परी रे, बिसर गया घर-बारा॥१॥

जाइ तहाँका संयम कीजै, बिकट पंथ गिरधारा।
दादू रे तन अपना नाहीं, तौ कैसे भयो सँसारा॥२॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like