बिरहणि कौं सिंगार न भावै - दादू दयाल

दादू दयालदादू दयाल

2 min read · 12.4K reads

बिरहणिकौं सिंगार न भावै।
है कोइ ऐसा राम मिलावै॥टेक॥

बिसरे अंजन-मंजन, चीरा।
बिरह-बिथा यह ब्यापै पीरा॥१॥

नौ-सत थाके सकल सिंगारा।
है कोइ पीड़ मिटावनहारा॥२॥

देह-गेह नहिं सुद्धि सरीरा।
निसदिन चितवत चातक नीरा॥३॥

दादू ताहि न भावत आना।
राम बिना भई मृतक समाना॥४॥
दादू दयाल
About the poet

दादू दयाल

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like