उसकी आँखे

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

उसकी आँखे एक सघन जंगल हैं

घर से निकलते ही सूर्य की किरणें

पूछती हैं सबसे पहले,जिसका पता

उसकी आँखे समुद्र का गहरा नीला पानी है,

जिसमें तैरती असंख्य रंगीन मछलियाँ

गूथतीं है मोतियों की माला

उसकी आँखे कभी ना खाली होने वाली नदी

का मीठा पानी हैं,जिसकी कोरों पर आकर

ठहरे हर दुख ने बुझाई है अपनी प्यास...

उसकी आँखो के पास कई इंद्रधनुषी रंग हैं,

जो ठहर जाएँ जिस किसी भी दृश्य पर

वो दृश्य फिर देर तक रहता है हरा!

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like