रसायन शास्त्र की जानकार लड़कियाँ
जीवनमें घट रही प्रत्येक क्रिया का
सूक्ष्म अवलोकन करती हैं।
क्योंकि वे शुरू से
ही जानती आईं है
जीवन का अनुसंधानित व्यवहार
उन्हें तत्वों के मूल स्वभाव
का भली-भाँति ज्ञान है
यही बात मनुष्यों के साथ भी लागू होती है।
अतः वे जीवन की आवर्त सारणी में
नीचे से ऊपर, ऊपर से नीचे
तथा दाएँ से बाएँ आने एवं जाने पर
बेहद सावधानी बरतती हैं।
मूलतः लडकियाँ जो रसायन शास्त्र
पढ़ती-पढ़ाती है।
वे विचलित नहीं होती कभी भी
जीवन रूपी प्रयोगशाला में घट रहे
किसी भी घटनाक्रम से








