पहले पहल वे छीनेंगे
तुमसे तुम्हारी हँसी
फिर छीनेंगे बेहद धीमे से
तुमसे, तुम्हारे हिस्से का वो सुख
जिनके बल तुमने दोबारा
खड़ा किया था ख़ुद को
किसी को यह जान पाने दिए बग़ैर
की इस सब में
कितनी बार लड़खड़ाते हुए
गिरी थी, तुम औंधे मुँह
और रिसता रहा
हर ज़ख्म महीनों-दिनों तक
आख़िर में तुम पाओगी कि
तुमसे तुम्हारे जीने का
हुनर छिन गया है
बड़े अदब और
अदायगी से यह कहकर
कि—प्यार तो देने का नाम है—ना...?








