मैं एक केंद्र बिंदु हूँ

चित्रा सिंहचित्रा सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैं एक केंद्र बिंदु हूँ वृत्ताकर गोले का

और मेरी परिधि के इर्द-गिर्द

असंख्य स्त्रियाँ नृत्य कर रही हैं।

वे अपने सधे पैरों से जब-जब

देती हैं थाप धरती पर, तब-तब

गोले के भीतर हलचल और

कोलाहल दोनों पैदा होते है।

बिंदु के गर्भ में पड़ा एक बीच

आँखें मल उठ खड़ा होता है,

स्त्रियों के चेहरों पर...

एक सिंदूरी आभा बिखरती है।

वे उसका नाम रखती हैं...

‘‘शुभकामनाओं का फूल’’

जो धरती की गोद भराई में उपजा है।

चित्रा सिंह
About the poet

चित्रा सिंह

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like